#सीतापुर:मधुमक्खी पालन का तीन माह का निःशुल्क प्रशिक्षण 16 सितंबर से, 8वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश किसानों की आमदनी बढ़ाने और कम लागत में बेहतर स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वैज्ञानिक ढंग से 90 दिवसीय निःशुल्क मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण सत्र शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 सितंबर से 15 दिसंबर, 2026 तक संचालित होगा।

जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, मधुमक्खी पालन न केवल शहद उत्पादन बल्कि फसलों में पर-परागण बढ़ाकर उपज में वृद्धि और पर्यावरण संतुलन के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। कम भूमि व सीमित पूंजी में यह अनुपूरक उद्यम किसानों को आत्मनिर्भर बना सकता है।

यह प्रशिक्षण औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र सहारनपुर व बस्ती और राजकीय उद्यान प्रयागराज में दिया जाएगा। न्यूनतम 8वीं पास सभी वर्गों के महिला व पुरुष अभ्यर्थी 16 सितंबर तक संबंधित केंद्रों से निर्धारित प्रारूप प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण निःशुल्क रहेगा, किंतु रहने व खाने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। आवेदन के साथ दो संभ्रांत व्यक्तियों अथवा राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण-पत्र लगाना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ